कैराना

 अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर दलित महिला से मारपीट

10 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर हमला और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। क्षेत्र के गांव जगनपुर में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध करना एक दलित महिला को भारी पड़ गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव जगनपुर निवासी रीना ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। शराब पीने वाले लोग उसके घर के सामने गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। महिला का आरोप है कि 21 जून की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया गया तथा गांव छोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सोनिया पत्नी विनोद, दीक्षु पुत्री विनोद, वंश पुत्र विनोद, रवि पुत्र योगेश, शगुन पुत्र दिनेश, दिनेश पुत्र नकली, सुमित पुत्र ओमकार, सचिन उर्फ सोनू पुत्र ओमकार, रमा पत्नी दिनेश तथा योगेश पुत्र नकली निवासी गांव जगनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और आरोपी पक्ष दबाव बनाकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button