कैराना
कैराना में अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए कैराना पुलिस ने एक आरोपी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।


