शामली
कोतवाली शामली पुलिस का अभियान तेज, तीन वारंटी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। फरार और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।