जालौन

सफाई कर्मी से मारपीट के विरोध में कोतवाली के बाहर लगाया जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई के सफाई कर्मी संतोष के साथ सोमवार सुबह वार्ड नंबर 13 में कूड़ा संग्रहण के दौरान कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना से आक्रोशित नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी एकजुट होकर उरई कोतवाली पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अपनी कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों को कोतवाली के बाहर खड़ा कर दिया, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और गाड़ियों को हटाकर जाम खोल दिया। इसके बाद यातायात व्यवस्था पुनः सुचारू रूप से संचालित होने लगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button