
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे दो माह के मासूम बच्चे अरहान को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत निशुल्क उपचार का लाभ मिला। पी.जी.आई.सी.एच. नोएडा में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसकी सफल हृदय सर्जरी की गई, जिसके बाद उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा अजीत चौधरी के अनुसार, लोनी क्षेत्र में कार्यरत आर.बी.एस.के. मोबाइल हेल्थ टीम ने नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान अरहान में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की पहचान की। बीमारी की पुष्टि होने पर टीम ने बच्चे के परिजनों से संपर्क कर उसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क उपचार के लिए पी.जी.आई.सी.एच. नोएडा भेजा।
नोएडा स्थित चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अरहान का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में बेहतर सुधार देखा जा रहा है, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।
अरहान की माता निशा राना ने बताया कि बेटे की गंभीर बीमारी को लेकर पूरा परिवार लंबे समय से चिंतित था। अब सर्जरी सफल होने और बच्चे के स्वस्थ होने की ओर बढ़ने से परिवार बेहद खुश है।
अरहान के माता-पिता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी के चिकित्सा अधीक्षक, आर.बी.एस.के. मोबाइल हेल्थ टीम लोनी, डीईआईसी सेंटर गाजियाबाद, स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद तथा जिला प्रशासन गाजियाबाद के प्रति अपना


