बोकारो

मोबाइल टावरों को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाय – सुनिता देवी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने बोकारो जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा पत्र लिखकर जिले के अन्तर्गत अधिष्ठापित मोबाइल टावरों को सुरक्षित करने का आग्रह किया है।पत्र में ज़िप अध्यक्ष ने कहा है कि आए दिन देखा जा रहा है कि युवक युवतियां टावर में चढ़कर परिवार सहित प्रशासन तथा ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं।साथ ही क्षेत्रों में सामाजिक रूप से माहौल ख़राब हो रहा है। बच्चों के बीच इससे नकारात्मक सोच उत्पन्न हो रहा है। अतः अनुमंडल स्तर पर मोबाइल कम्पनियों के साथ बैठक कर सभी मोबाइल टावरों को पूर्ण रूप से घेराबंदी कर सुरक्षित करने का काम किया जाए। ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति बोकारो जिला में न हो और बेवजह प्रशासन तथा परिवार का कीमती समय जाया न हो।साथ में ग्रामीणों में अफवाह का माहौल न बने। ज्ञातव्य हो कि पिछले एक पखवाड़े में नावाडीह प्रखंड के सदर नावाडीह में चन्द्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव में तथा गोमिया प्रखंड के ललपनिया के समीप ढेंढे गांव में इस तरह की घटनाएं घट चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button