जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय एवं जरमुंडी विद्यायक देवेंद्र कुमार ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण
कहा बोकारो थर्मल प्लांट अन्य प्लांटों से बेहतर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। जदयू के जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सह दामोदर बचाव आंदोलन के संयोजक सरयू राय एवं भाजपा जरमुंडी विद्यायक देवेंद्र कुमार मंगलवार को बोकारो थर्मल पहुंचे। यहां दोनों विधायकों ने डीवीसी एस पौंड का निरीक्षण किए इसके अलावे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ( एसटीपी ) का भी निरीक्षण किए। इसके बाद बोकारो थर्मल निदेशक भवन में प्रेस वार्ता किए। विधायक श्री राय ने एस पौंड निरीक्षण के दौरान पौंड में भरे छाई को देखा एवं बरसात से पूर्व एस पौंड में क्षमता से अधिक भरे छाई को कम करने को कहा। विधायक श्री राय ने डीवीसी प्रबन्धन की सराहना करते हुए कहे कि अन्य प्लांट के जगह बोकारो थर्मल की एस पौंड एवं एसटीपी बेहतर है। यहां पर्यावरण एवं जल प्रदूषित नहीं के बराबर हो रही है। साथ ही कहे कि डीवीसी जिस प्रकार बोकारो थर्मल में एसटीपी का निर्माण करवा रही है अब कॉलोनियों के नालियों का गंदा पानी भी नदियों में नहीं जाएगी। बोकारो स्टील प्लांट एवं धनबाद के बारे में कहा कि यहां प्रदूषण व्यापक पैमाने पर है। जिसपर अविलंब रोक लगाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी , प्रबंधक एचआर सुनील कुमार सहित भाजपा नेता प्रहलाद बरनवाल, श्रवण सिंह, बिक्की साव, हरे राम यादव, सुजय सिंह, दिलीप राम,भैरव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।



