मथुरा
भारतीय मानवाधिकार परिषद के द्वारा गंगा दशहरा पर प्रसाद एवं शरबत वितरण आगोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। भारतीय मानवाधिकार परिषद भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय कार्य विगत 4 वर्षों से कर रहा है I संगठन के द्वारा मुख्य रूप से मानवीय अधिकारों के लिए जैसे बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार इसके संबंध में विद्यालयों में जाकर बच्चों को शिक्षा की महत्वता बताते हुए शिक्षक संबंधी वस्तुओं का वितरण, चिकित्सा का अधिकार के संबंध में विभिन्न प्रकार के निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, दंत चिकित्सा शिविर ,सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन तक पहुंचाना पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना , पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना, ब्लड डोनेशन कैंप, गरीब जोगी झोपड़िया में जाकर त्योहार मनाना, रोजगार के लिए मदद करना, मजदूरों का मजदूर दिवस पर पर सम्मान करना, बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना, महिलाओं की सुरक्षा एवं हितों के लिए प्रशासन की मदद लेना आदि अनेक सामाजिक एवं मानवीय अधिकारों के कार्य भारतीय मानवाधिकार परिषद पूरे देश में कर रही है l गंगा दशहरा के उपलक्ष में पुलिया के पास डॉ ललित अग्रवाल राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर भारत के नेतृत्व में आगरा मंडल मंत्री दंत चिकित्सक डॉ संतोष तिवारी के द्वारा आमजन के लिए प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट पुआ सब्जी एवं ठंडे शरबत का वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्थानीय लोगों ने पदाधिकारी के साथ मां गंगा की स्तुति कर प्रसाद ग्रहण किया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ ललित अग्रवाल राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर भारत ,डॉ संतोष तिवारी, डॉअभिषेक शर्मा,(दंत चिकित्सक), डॉ विशाल सैनी, डॉ दीनदयाल अग्रवाल (नेत्र परीक्षक), गजेंद्र सैनी जिला सचिव चंद्रकांत पांडेय, अनूप चतुर्वेदी के के पचौरी , ललित गोयल सुमित वर्मा, विजय सिंघल आदि उपस्थित रहे l



