रामपुर शाहबाद

शाहबाद में पीएम स्वनिधि गलियारा बनाने की मांग कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने डीएम को भेजा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाजमान आर्यन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर रामपुर की तर्ज पर शाहबाद में भी पीएम स्वनिधि गलियारा विकसित किए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि गलियारा बनने से रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान पर कारोबार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही अतिक्रमण और जाम की समस्या में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि रामपुर में बने पीएम स्वनिधि गलियारे से छोटे कारोबारियों को लाभ मिला है।पत्र में उन्होंने नगर में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर गलियारा विकसित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे नगर की सुंदरता बढ़ेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button