रामपुर शाहबाद
विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में मनरेगा कार्यस्थल पर हुए विवाद ने रविवार को मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव खेड़ा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साले का बेटा अभिनव मनरेगा में मजदूरी करता है। शनिवार को काम के दौरान उसकी रोजगार सेवक से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार सुबह उनका बेटा सुबोध कुमार मक्के के खेत पर काम करने गया था। तभी रोजगार सेवक समेत चार लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में एक पक्ष के ओमप्रकाश, सुबोध कुमार और अरुण कुमार घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के राजीव और सुकांत पाल भी चोटिल हुए। दोनों पक्षों के घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


