रामपुर शाहबाद
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पुलिस ने गैंगस्टर व गोवध एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईदगाह के पास घेराबंदी कर थाना सैफनी के बड़ागांव निवासी निजाम पुत्र इस्लाम को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना शाहबाद में दर्ज गैंगस्टर व गोवध एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

