नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। गढी हसनपुर के मजरा दाढी नगर में दो भाईयो सतपाल व जैकी के बीच नलकूप मे मोटर से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तीसरा पक्ष रामफल बीचबचाव मे गया तो उसी पर हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान जैकी नाम के एक युवक ने रामफल का अंगूॅठा अपने दांतो से चबा दिया। जिससे युवक का अंगूॅठा कट गया। पीडित परिजनो के संग चौकी पहुॅचा और कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस ने पीडित को मेडिकल को भेजा है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव गढी हसनपुर में दो परिवारों ने मिलकर सरकारी नल मे मोटर डाली हुई थी। मोटर को लेकर सतपाल व जैकी मे विवाद हो गया तो रामफल ने स्वयं को बोरिंग करा लिया। लेकिन विवाद फिर भी नही रूका। शनिवार की रात्रि मे सतपाल व जैकी के मध्य झगडा हो गया। झगडे के दौरान रामफल बीचबचाव को चला। तभी जैकी ने अपनी पत्नी के संग रामफल को घेर लिया और मारपीट करते हुए अगंूठे को काट लिया।जिससे अंगूठा अलग हो गया। पीडित परिजनो के संग पुलिस चौकी पहुॅचा और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की । वही पुलिस ने पीडित को मेडिकल को भेजा है। जल्द ही मामले की जांच कर कारवाही की जायेगी।


