खैरथल
मुख्य सफाई निरीक्षक से मारपीट, नगर परिषद कर्मचारी धरने पर बैठे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : भिवाड़ी नगर परिषद के कर्मचारियों का मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के साथ हुई मारपीट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सोमवार से पूर्ण हड़ताल पर जाने की घोषणा की है, जिसमें नगर परिषद कार्यालय का कामकाज और शहरी सेवा शिविर के कार्य ठप रहेंगे। उनकी मुख्य मांग सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी है।

