खैरथल
बृह्मकुमारी संस्था ने लगाई शरबत की छबील राहगीरों ने की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा खैरथल में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए अग्रसेन चौराहे मातोर रोड पर सार्वजनिक शरबत की छबील का आयोजन सोमवार को किया गया। सेवा के दौरान तपती धूप में राहगीरों और संगत को ठंडे-मीठे शरबत का वितरण पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया संस्था की सेवा गतिविधी को राहगीरों और स्थानीय लोगो सराहनीय बताया
इस मौके पर संस्थान की गोरी दीदी,निधी दीदी,निशांत,राजेन्द्र शर्मा, मनोज गुप्ता, रामोतार खण्डेलवाल, गागन,रमेश,देवान्नद ,राजू बबीत,हितेश सहित अन्य सेवादारों ने सेवा दी
