खैरथल
मुण्डावर में 680 लीटर दूषित दूध जब्त,मौके पर कराया नष्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : मुण्डावर ब्लॉक मे खाध सुरक्षा विभाग ने 680 लीटर दूषित दूध जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह दूध हरियाणा के रेवाड़ी-बावल क्षेत्र में भेजा जाना था। विभाग ने संबंधित डेयरी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र से मिलावटी दूध एकत्र कर पिकअप वाहन के जरिए हरियाणा भेजा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मुंडावर क्षेत्र में नाकाबंदी कर पिकअप वाहन को रोका। वाहन ड्राइवर की पहचान मोहित के रूप में हुई।
जांच के दौरान वाहन में रखे दूध से तेज बदबू आ रही थी और वह फटा हुआ पाया गया। प्राथमिक जांच में दूध मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त और संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने 680 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव ने बताया-संबंधित डेयरी को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने और लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की जाएगी।
