बरेली

बरेली में कल सीएम योगी के दौरे को लेकर SSP ने परखीं तैयारियां

दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को प्रस्तावित बरेली दौरे के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने  सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की।
SSP अनुराग आर्य ने जीआईसी ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस एवं पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद रविन्द्रालय, पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक/ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाएं तथा कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“हर विभाग आपसी समन्वय से काम करे”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को बरेली दौरे पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन व सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button