शामली
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
एडीजी ट्रैफिक और डीआईजी ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों ने सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।