मेरठ

एमआईईटी में 36 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन संपन्न, दिल्ली की टीम बनी विजेता

कोडिंग, क्रिएटिविटी और इनोवेशन का संगम, 36 घंटे तक जुटे देशभर के युवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) एमआईईटी मेरठ फाउंडेशन,नीति आयोग के सहयोग से एमआईईटी के माइक्रोसॉफ्ट लर्न स्टूडेंट एम्बेसडर्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय 36 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘देवगेदरिंग’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में देशभर से आए युवा नवप्रवर्तकों, डेवलपर्स एवं तकनीकी प्रतिभाओं ने अपनी नवाचारी सोच और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हैकाथॉन के लिए मुजफ्फरनगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, बिजनौर, जबलपुर, फरीदाबाद और दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों से लगभग 1,000 पंजीकरण प्राप्त हुए। चयन प्रक्रिया के बाद 215 प्रतिभागियों को एमआईईटी परिसर में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने लगातार 36 घंटे तक वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए नवीन तकनीकी प्रोजेक्ट विकसित किए।
प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 12 हजार रुपये का नगद पुरस्कार जीता। पानीपत की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 8 हजार रुपये, जबकि ग्रेटर नोएडा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
आयोजन का संचालन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विकास श्रीवास्तव एवं अंकुश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल तथा कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button