मथुरा

अध्यक्ष बीमार हुए, एक्सपायरी दवाएं वितरित की टल गई जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल क्षेत्र के गांव तारसी में 84 कोस परिक्रमार्थियों को एक्सपायरी दवाएं वितरित किए जाने के मामले की जांच एक बार फिर धीमी पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को संबंधित पक्षों के बयान दर्ज नहीं कर सकी। इसकी वजह जांच समिति के अध्यक्ष का बीमार हो जाना रहा। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में समिति के अन्य सदस्यों ने भी बयान दर्ज करने की कार्रवाई नहीं की, जिससे पूरे मामले की जांच फिलहाल टल गई।
राल के गांव तारसी में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमार्थियों को आंख व कान के एक्सपायरी ड्राप व अन्य दवाएं बांटने का मामला सामने आया है। मामले में राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश सिंह सिकरवार ने सीएमओ डॉ.राधावल्लभ से की है। मामले में फार्मासिस्ट अवनीश गोयल पर एक्सपायरी दवाओं के वितरण व साक्ष्य मिटाने का आरोप है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. आलोक कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर, डॉ. अनुज चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट शिव कुमार माहौर को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। टीम ने सीएचसी प्रभारी, सीएचओ एवं फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। मंगलवार को अध्यक्ष के बीमार हो जाने के कारण बयान नहीं हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button