बेतुल

बैतूल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुलताई की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित

दीपक सोलंकी नगर अध्यक्ष, प्रणव पवार नगर मंत्री बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सत्र 2026-27 की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में दीपक सोलंकी को नगर अध्यक्ष तथा प्रणव पवार को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
अन्य दायित्वधारियों में नगर सह मंत्री निलिमा बोबडे, नगर सह मंत्री शुभम खवादे, नगर सह मंत्री रवि तायवाड़ एवं नगर सह मंत्री चंदू अंबोरे, नगर छात्रा प्रमुख रौशनी पवार, सह छात्रा प्रमुख राकी गंगारे, एसएफएस प्रमुख गरिमा मालवीय, एसएफएस सह प्रमुख शीतल पवार, एसएफएस कार्यकर्ता तनमय गणेश एवं लीजा जैन, खेलो भारत प्रमुख रिया पवार, सोशल मीडिया प्रमुख मनीष बिनजारे एवं आयुष पाटिल, तथा राष्ट्र कला मंच प्रमुख पायल पवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।
कार्यकारिणी की घोषणा संगठन मंत्री सहदेव शर्मा, जिला संयोजक देवेंद्र जी पांडेय, विभाग छात्रा प्रमुख कुमारी राजेश्वरी सलामे, पूर्व जिला संयोजक दीपेंद्र पवार तथा प्रवासी कार्यकर्ता शेख साहिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाए देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवीन नगर कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button