बेतुल

बैतूल आयुष विभाग ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। आयुष विभाग ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला आयुष कार्यालय बैतूल में सम्मान समारोह आयोजित कर जिलेभर के आयुष चिकित्सकों का सम्मान किया। इस अवसर पर विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ शासन के दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया। चिकित्सकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा पौधारोपण भी किया।
जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर ने बताया कि आयुष विभाग में प्रत्येक माह की पहली तारीख को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी शामिल होते हैं। इस बार एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस होने के कारण नियमित समीक्षा बैठक के साथ जिले के समस्त आयुष चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।
बैठक के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर ने विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी चिकित्सा अधिकारियों को शासन के समस्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में सभी चिकित्सकों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसी अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरखेड़ में पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर रोहित आठनेरे का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों की सहभागिता रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button