खेलशामली

स्टेट चैंपियनशिप में आल्दी की काजल ने जीता गोल्ड

गांव पहुंचने पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। विकासखंड क्षेत्र के गांव आल्दी की होनहार छात्रा काजल ने स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।शामली कें एस फार्म हाउस में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत समेत विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गांव आल्दी निवासी काजल पुत्री रविंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।बुधवार को गांव लौटने पर काजल का ग्रामीणों, युवाओं और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उसकी सफलता को क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। परिजनों ने भी काजल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button