शामली
वारंटियों पर शामली पुलिस का शिकंजा, शामली, कांधला और कैराना से पांच आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में चलाया गया विशेष अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शामली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली शामली, कांधला और कैराना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राशिद निवासी भूरा, शाहनवाज निवासी नौकुआं, सुनील और अशोक निवासी डांगरोल तथा सलीम अंसारी निवासी खैलकला शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।