शामली
अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी बच्चू सिंह बने कांधला कोतवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली जनपद की महत्वपूर्ण कांधला कोतवाली को नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में बच्चू सिंह की तैनाती की गई है। उन्हें सहारनपुर से स्थानांतरित कर कांधला कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है।
बच्चू सिंह एक अनुभवी, कर्मठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। वे इससे पहले मेरठ, बागपत और बुलंदशहर जनपदों के कई महत्वपूर्ण थानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके हैं। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही है।
उनकी पहचान एक सख्त लेकिन जनसुनवाई को प्राथमिकता देने वाले अधिकारी के रूप में रही है। पुलिस विभाग में उनके लंबे अनुभव और प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए कांधला जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा, कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं प्राप्त होंगी।