बरेली
श्री हरि मंदिर मंदिर में चल रही 9 दिवसीय राम कथा का आज हुआ विश्राम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में ब्रह्मलीन मानस रत्न डॉ श्रीनाथ मिश्र जी के सुपौत्र युवा ओजस्वी वक्ता पंडित आशीष मिश्र वाराणसी वालो के की नौ दिवसीय श्री राम कथा का आज विश्राम दिवस था। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा व सचिव रवि छाबड़ा व अन्य सदस्यों,संजय अरोरा,रमेश खनिजों ,अनीता खनिजों आदि द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर आज की कथा की शुरुआत हुई।वाराणसी धाम से पधारे युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र नौवें दिवस में बताया की गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस में सुंदरकांड, लंकाकांड और श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग अत्यंत प्रेरणादायक, भक्तिमय और आदर्श जीवन का संदेश देने वाला है।



