बरेली
रोटरी साउथ ने 6 डॉक्टर, 3 सीए को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने बुधवार को चिकित्सा व वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया।
डॉ. आई. एस. तोमर, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. एस. के. भारद्वाज व डॉ. मनोज अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में और सीए शरत गुप्ता, रतन गुप्ता व विशाल अरोड़ा को वित्तीय क्षेत्र में सम्मान मिला।
क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि क्लब सेवा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्य जारी रखेगा। डॉ. तोमर व डॉ. मेहरा ने रोटरी के सेवा कार्यों को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में सचिव शिशिर पांडेय, रवि प्रकाश अग्रवाल, मनोज सेठी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।




