
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम उदयनारायणपुर में एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला गंभीर बीमार अवस्था में मिली थी। पुलिस द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। महिला के शव का विधिवत पोस्टमार्टम (अंत्य परीक्षण) कराया गया है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पाकुड़ पुलिस ने सभी मीडिया बंधुओं, समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि महिला की पहचान कराने में सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल पाकुड़ मुफ्फसिल थाना या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क कर सूचना दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।



