बरेली

NSD में चयन पर स्पर्श पटेल यूथ वेलफेयर द्वारा सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली। बरेली के युवा रंगकर्मी स्पर्श पटेल के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली में चयन पर यूथ वेलफेयर ने सम्मानित किया। अध्यक्ष गोविंद सैनी ने इसे बरेली के रंगमंच के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि स्पर्श का चयन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। संस्था ने स्पर्श को पगड़ी, शॉल, पटका, प्रतीक चिन्ह व महात्मा फुले दंपती का चित्र देकर सम्मानित किया। माता-पिता विजय बाबू कनौजिया व विनीता पटेल को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
मीडिया प्रभारी पवन कालरा ने कहा कि संस्था राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले कलाकारों का सम्मान करती रहेगी। इस दौरान जगदीश शाक्य, ओमपाल प्रजापति, शिवम प्रजापति मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button