खैरथल

रेरा प्रकरणों में पीड़ितों को शीघ्र दिलाएं रिकवरी राशि : रेरा चेयरमैन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। शुक्रवार को भिवाड़ी रीको गेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में राजस्थान रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन वीनू गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान रेरा चेयरमैन ने उपखंड अधिकारी टपूकड़ा कार्यालय में लंबित 37 रेरा प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी रिकवरी की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेरा के आदेशों के अनुरूप पीड़ितों को रिकवरी की राशि समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने रेरा प्रकरणों में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले बिल्डरों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार उनकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराते हुए दोषी बिल्डरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिन बिल्डर/डेवलपर कंपनियों के प्रकरणों की समीक्षा की गई, उनमें हिन्दुस्तान फाईबर लिमिटेड, जेनेसिस इन्फाटेक प्रा. लि., इन्सुन इंफ्रा एंड डेवलपर्स प्रा. लि. (आस्टर पार्क-1), फेयर वेल्थ हाउसिंग प्रा. लि. (ब्रीज होम्स फेज-1), अरुण देव बिल्डर्स लिमिटेड, फाल्कन रियलेटी सर्विसेज प्रा. लि., एमराल्ड अर्थ प्रा. लि., सुपारस होम प्रा. लि., एडवांस इंडिया बिल्डर्स एण्ड प्रमोटर्स, एम टेक डेवलपर्स प्रा. लि. (कैप्रिलिया गार्डन), ए.वी.एस. कॉन्ट्रेक्टर प्रा. लि., स्वास्तिक होमबिल्ड प्रा. लि., टेरा रियल कॉन प्रा. लि., वी.पी. स्पेस प्रा. लि., एवलोन प्रोजेक्ट ए यूनिट ऑफ (जीआरजे डिस्ट्रीब्यूटर्स एंड डेवलपर्स), श्याम शर्मा सुपारस होम प्रा. लि. तथा Aryans Buildwell Pvt. Ltd. के प्रकरण शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button