
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगी। इस दाैरान पुलिस ने महिला को किसी तरह रोका। घटना के बाद रास्ता निर्माण का कार्य रोक दिया गया।महिला लक्ष्मी का आरोप है कि उनकी निजी जमीन में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। महिला का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से खेत में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि बिहार वन आश्रम और महिला के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। राजस्व टीम ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की मांग की थी, जिसके चलते पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालने के बाद रास्ता निकालने की कार्रवाई रोक दी गई है।



