बरेली

प्रोफेसर उपेंद्र कुमार को पादप विज्ञान विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर उपेंद्र कुमार को पादप विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। यह नियुक्ति दिनांक 6 जुलाई, 2026 से प्रभावी हुई है।
प्रोफेसर उपेंद्र कुमार इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक ढाँचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। नई जिम्मेदारी के साथ ही वे कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगे। इस प्रकार वे अब तीन प्रमुख शैक्षणिक पदों पर एक साथ कार्यरत रहेंगे, जो उनकी विशेषज्ञता एवं प्रशासनिक कुशलता को दर्शाता है।
प्रोफेसर उपेंद्र कुमार का शैक्षणिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। पादप विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
प्रोफेसर कुमार ने इस नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है तथा विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button