शामली

थानाभवन पुलिस को बड़ी सफलता

पेट्रोल पंप लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

थानाभवन। थाना थानाभवन पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जियो पेट्रोल पंप समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जनपदों में पांच पेट्रोल पंपों पर डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार और 67 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह हाईवे के सुनसान पेट्रोल पंपों की रेकी कर हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button