बोकारो

विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के सभागार में वर्तमान लिपिक देवनंदन सोरेन एवं उर्मिला टुड्डू का विदाई एवं नए लिपिक प्रवीण कुजूर एवं रीता श्रीवास्तव का स्वागत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमटीएस कसमार शैलेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कसमार डॉ नवाब ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का विदाई एक दुखदायी समय होता है लेकिन स्थानांतरण एवं सेवनिर्विती एक सरकारी प्रक्रिया है जिसे हम सभी को पालन करना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान लिपिक देवनंदन सोरेन एवं उर्मिला टुड्डू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार में बहुत ही सराहनीय कार्य किये है एवं विश्वास करते है कि ये जहाँ भी जा रहे है वहाँ भी अच्छा कार्य करेंगे। साथ ही नए आये लिपिक प्रवीण कुजूर एवं रीता श्रीवास्तव से कहा कि आप सभी पूर्व के लिपिक जैसा ही अच्छा कार्य करेंगे ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार को हम सभी मिलकर और आगे बढ़ा सकें। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने दो शब्द पुराने एवं नए लिपिक के सम्बंध में कहा। इस कार्यक्रम में डॉ पवन कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ हरिपद सोरेन, डॉ मानस कपरदार, बीपीएम बंकिम चंद्र महतो, आलोक झा, सीमांत सिंह, राजेश ठाकुर, अविनाश रंजन, आनंद नायक, संतोष महतो, सिराजुद्दीन अंसारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button