संभल

उत्साह पूर्वक मनाई गई डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/चन्दौसी। भारतीय जनता पार्टी बिसौली गेट शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह उत्साह पूर्वक मनाई गई। जिसमें पदाधिकारियों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।सोमवार को संपन्न हुए जयंती कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिनव शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी 1944 में हिंदू महासभा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इन्होंने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। जिस समय अंग्रेज अधिकारियों और कांग्रेस के बीच देश की स्वतंत्रता के प्रश्न पर वार्ताएं चल रही थी और मुस्लिम लीग देश के विभाजन की अपनी जिद पर अड़ी हुई थी। उस समय डा. मुखर्जी ने इस विभाजन का पुरजोर तरीके से विरोध किया था। वहीं प्रवीन शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जोरदार नारा दिया। इस अवसर पर गौरव शर्मा पंकज शर्मा मानस अग्रवाल आकाश यादव अंकित सक्सेना अभिषेक शर्मा विक्की रस्तोगी अनमोल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button