बरेली

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने पुलिस लाइंस में ली मंगलवार परेड

एलएचसी प्रशिक्षण बैच का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती अंशिका वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित मंगलवार परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइंस परिसर, कार्यालयों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया।
इस दौरान पुलिस लाइंस में चल रहे प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी एलएचसी बैच के प्रशिक्षण समापन पर एसपी दक्षिणी ने प्रशिक्षुओं से वार्ता की। प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षकों को प्रभावी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने अर्दली रूम आयोजित कर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से संबंधित मामलों का निस्तारण कराया और आवश्यक निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button