हजारीबाग

कटकमसांडी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट कांड में शामिल तीसरे को भी किया गिरप्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग शनिवार कक कटकमसांडी थाना में प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या-107/26 दर्ज किया गया, जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा वादी से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लेने की घटना अंकित की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) हजारीबाग एवं पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल के निर्देशन में कटकमसांडी थाना द्वारा गठित विशेष छापामारी दल ने लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों तकनीकी विश्लेषण एवं अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त तीसरे अभियुक्त दीपक कुमार गुप्ता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर घटना में लूटा गया हेलमेट बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्त के कब्जे से उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कांड के अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।इस संबंध में कटकमसांडी थाना कांड संख्या-107/26, दिनांक-04.07.2026, धारा-309 (6) बीएनएस के अंतर्गत अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त :1. दीपक कुमार गुप्ता, उम्र लगभग 26 वर्ष, पिता- अशोक साहू, ग्राम- बेलरगड्डा, थाना- कटकमसांडी, जिला-हजारीबाग। अपराधिक इतिहास :1. सदर थाना कांड के साथ साथ बरही थाना में भी मामला दर्ज है। इस बरामदगी :1. अभियुक्त का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन 012. घटना में लूटा गया हेलमेट – 01  बरामद किया गया। छापामारी में मुख्य रूप से अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, कटकमसांडी। तरुण महतो।
कटकमसांडी थाना सशस्त्र बल सहायक आरक्षक रामदयाल मुंडा। सरकारी चालक आरक्षक नंदलाल कुमार।हजारीबाग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button