हजारीबाग
हजारीबाग पुलिस ने 6/7 जुलाई को रात्रि जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।
छापामारी अभियान के दौरान कुल 28 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा सोमवार ओर मंगलवार की रात्रि जिले में महिलाओं से संबंधित अपराध मामले पोक्सो में दर्ज कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटीयों /अभियुक्तों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष समकालीन /छापामारी अभियान चलाया गया है l
इस अभियान अभियान में जिले से थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल 30 टीम गठित की गई थी l उक्त गठित टीम में लगभग 107 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था l
उपरोक्त सभी टीमों के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 28 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया l उल्लेखनीय है कि आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई आपराधिक तत्व के लोग जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं उनकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l




