बरेली
स्कूल चलो अभियान: विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
संचारी रोग दस्तक अभियान के प्रति भी ग्रामीणों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बिथरी चैनपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को “स्कूल चलो अभियान” के तहत विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।रैली में बच्चों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ “संचारी रोग नियंत्रण” और “दस्तक अभियान” के प्रति भी जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि “उत्तम स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा ही उन्नत समाज की नींव है।” उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन कराने और डेंगू, मलेरिया जैसे मौसमी रोगों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।




