जालौन

चार पहिया सवार बदमाशों ने युवक से बाइक, नकदी, मोबाइल लूटा

वाहन मालिक ने एट थाने में दी तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। एट थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा एक युवक से मारपीट कर बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाइक मालिक ने एट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा निवासी वीरसिंह पुत्र रामभरोसे ने बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2025 को एचडीबी बैंक से फाइनेंस कराकर हीरो एक्सट्रीम मोटर साइकिल खरीदी थी। यह बाइक उन्होंने अपने साढ़ू भाई लक्ष्मी नारायण पुत्र गंगादास निवासी सिमिरिया, थाना कोंच को उपयोग के लिए दे रखी थी। बाइक की किस्तें और देखरेख भी वही कर रहे थे। आरोप है कि 7 जुलाई 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच लक्ष्मी नारायण कुरकुरू से पचोखरा के बीच सड़क से गुजर रहे थे। तभी एक चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक छीन ली। साथ ही उनकी जेब में रखे 8 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन भी लूट लिया। वाहन स्वामी वीरसिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आशंका जताई है कि लूटी गई बाइक का कहीं किसी आपराधिक घटना में दुरुपयोग न हो जाए। उन्होंने पुलिस से तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा बाइक बरामद करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button