हापुड़

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में Indian Talent Olympiad परीक्षा का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज Indian Talent Olympiad परीक्षा का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस पैरीक्षा में कक्षा 1 से 10 तक की 946 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर 47 गोल्ड, 29 सिल्वर एवं 45 ब्रॉन्ज पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । इस परीक्षा में विद्यालय की 3 छात्राओं ने स्टेट लेवल पर स्थान प्राप्त किया जिसमें वन्दनी रावत (कक्षा-X) स्टेट रैंक-2, 2000/- की स्कॉलरशिप प्राप्त की, मीराया त्यागी (कक्षा-II) स्टेट रैंक-3, 1200/- की स्कॉलरशिप प्राप्त की एवं आन्या सिरोही (कक्षा-III) स्टेट रैंक-4, 1000/- की स्कॉलरशिप प्राप्त की। इसके साथ ही स्टेट लेवल पर 7 छात्राओं ने Excellence Medal Award प्राप्त किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएँ दीं एवं भविष्य में भी अपनी उत्कृष्टता तथा प्रतिभा को बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button