बागपत

डॉ. अरविंद त्यागी: साहित्य, अभिनय और सामाजिक जीवन का सशक्त व्यक्तित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के दिनकरपुर निवासी डॉ. अरविंद त्यागी, स्वर्गीय श्री राजेंद्र त्यागी के पुत्र, साहित्य, अभिनय, योग और सामाजिक जीवन में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे पिछले लगभग 35 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी जनसेवा से जुड़े हुए हैं।
डॉ. अरविंद त्यागी ने फिल्मों और देहाती सिनेमा के माध्यम से ग्रामीण समाज की संस्कृति, प्रेम, संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है। उनकी प्रमुख हिंदी फीचर फिल्म “पैट्रोल” रही है, जबकि देहाती फिल्मों में “वाह री आशिकी”, “हैकड़ छोरा पार्ट-1”, “हैकड़ छोरा पार्ट-2” तथा “दिल फेंक आशिक” जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई।
अभिनय के साथ-साथ डॉ. अरविंद त्यागी की कविता लेखन और योग में भी विशेष रुचि रही है। छात्र जीवन से ही वे विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल गतिविधियों में सक्रिय रहे। स्कूल से लेकर कॉलेज तक उन्होंने अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किए, जिसने उनके व्यक्तित्व को और अधिक निखारा।
उनकी प्रभावशाली आवाज, व्यक्तित्व और अभिनय शैली के कारण क्षेत्र में अनेक लोग उन्हें “अमिताभ बच्चन” के नाम से भी जानते हैं। यह उपनाम उन्हें उनके प्रशंसकों द्वारा दिया गया, जो उनके अभिनय और संवाद अदायगी की शैली को सराहते हैं।
डॉ. अरविंद त्यागी का मानना है कि फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी मंच भी हैं। यही कारण है कि वे अपनी फिल्मों और साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करते रहे हैं।
राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक और फिल्मी क्षेत्र में सक्रिय डॉ. अरविंद त्यागी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनका कहना है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और समाज के प्रति समर्पण की भावना हो, तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button