रामपुर शाहबाद
पति पर पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरकी जदीद में पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी अरजेश की प्रीति ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे उसके पति अरजेश ने बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडे तथा लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति अरजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


