रामपुर शाहबाद
हरी झंडी दिखाकर एसडीएम ने रवाना की स्कूल चलो अभियान की प्रचार रैली
घर - घर पहुंचकर बच्चों के नामांकन के लिए किया जाएगा जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से स्कूल चलो अभियान की प्रचार रैली निकाली गई। एसडीएम आशुतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में शिक्षकों ने लोगों से सभी स्कूल आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। इस अवसर पर एआरपी मोईन मियां, आलोक मिश्रा, श्वेता, ज़फर बेग, भुजवीर सिंह, फ़ज़ल अफ़ाक खां,मोहम्मद खालिद खान, वसीम खान, अनीता, सुषमा, संजीव चंदेल समेत अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलशाद वारसी ने किया।

