खैरथल
वृंदावन की साध्वी कृष्णा किशोरी के श्रीमुख से गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा
कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी कृष्णा किशोरी ने अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो पुरानी अनाज मंडी में भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची । कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन- कीर्तन करते हुए धर्म और संस्कृति का संदेश दिया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।
कथा के प्रथम दिवस साध्वी कृष्णा किशोरी ने भागवत जी का सुंदर महात्म सुनाया गोकर्ण प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, सेवा, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञान है। उनके प्रेरक प्रवचनों को सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
आयोजन की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया
इस मौके पोणी गुप्ता, अंकित लाटा, संजय, बालाजी मंदिर के हर्ष शर्मा पंडित जी, ममता शर्मा, हिमांशु पांडे, सहित बड़ी संख्या में महिला मौजूद रही।


