बरेली

बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर योगी सरकार का एक्शन

बरेली के चीफ इंजीनियर मुख्यालय अटैच

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बदहाल बिजली व्यवस्था और बढ़ती शिकायतों पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल के निर्देश पर बड़ा एक्शन हुआ।
बरेली के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला दक्षिणांचल निगम किया गया। उनके स्थान पर अखिलेश कुमार सिंह को बरेली प्रथम जोन का नया चीफ बनाया गया।
जून में 1912 पर 47 हजार से अधिक शिकायतें मिलीं। ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से जनता परेशान थी। बिजली चोरी पर 10 टीमों ने छापा मारकर 36 जगह कटिया पकड़ी और एफआईआर कराई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button