सरायकेला-खरसावां

चाईबासा एवं सरायकेला में विधि-व्यवस्था एवं नक्सल उन्मूलन समेत रथ यात्रा तैयारियों की डीजीपी ने की समीक्षा

DGP reviews Rath Yatra preparations, including law and order and Naxal eradication, in Chaibasa and Seraikela.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/चाईबासा। झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (DGP)  तदाशा मिश्र ने कोल्हान क्षेत्र के चाईबासा एवं सरायकेला में विधि-व्यवस्था, नक्सल उन्मूलन अभियान तथा आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीजीपी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय, सतत अभियान और खुफिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तथा निगरानी तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के साथ संवाद बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने डीजीपी को क्षेत्र में चल रहे सुरक्षा अभियानों, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा रथ यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। डीजीपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button