
कहीं नल गायब है,,तो कहीं वाटर कूलर खराब
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र मुख्यालय में भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए किसी ने माता- पिता की स्मृति में प्याऊ शुरु की, तो किसी ने समाज सेवा का संकल्प निभाते हुए जनहित में वाटर कूलर लगवाया। जिसका उद्देश्य सिर्फ केवल इतना था कि कोई राहगीर प्यासा ना रहे, लेकिन रख-रखाव के अभाव में कहीं नल गायब है, तो कहीं वाटर कूलर खराब है। यह केवल सरकारी लापरवाही नहीं बल्कि उन दानदाताओं की भावनाओं का अपमान है, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के जनसेवा का बीड़ा उठाया। भुसावर निवासी समाज सेवी विष्णु सैन की पड़ताल में सामने आया है कि भुसावर शहर में कई प्याऊ बन्द पड़ी है, और वहीं नियमित रख-रखाब, निगरानी और जवावदेही के अभाव में ये जन सुविधाएं शोपीस बन कर रह गई है। वहीं समाज सेवा में जुड़े विष्णु सैन समाज सेवी एवं मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल का कहना है कि दान में मिली सार्वजानिक सम्पात्तियों की सुरक्षा और देखभाल करना सामुहिक जिम्मेदारी है। समाज दान की कद्र करेगा, तभी भामाशाह जनहित के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे। और यह भी ध्यान रखें कि केवल प्याऊ बनवाना ही पर्याप्त नहीं है। नियमित सफाई, पेयजल की गुणवत्ता की जांच, मरम्मत और निगरानी जरुरी है। वहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भामाशाहों के दान का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब सम्बन्धित संस्थाए जनसुविधाओं को निरन्तर संचालित रखने की जिम्मेदारी निभाएं।
“प्याऊ बन्द वाटर कूलर खराब”
भुसावर कस्बे के हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर में जल मन्दिर का निमार्ण 24 अप्रेल 2010 में जनहितार्थ, निर्माण एवं लोकार्पण सेठ गूजरमल अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाया गया जो अब प्याऊ बन्द पड़ी है।और वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। और नलों की टोटियां भी नहीं है। वहीं इस हिण्डोन सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियो का आना जाना रहता है। वहीं कस्बे के पंजाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मन्दिर में लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है।


