रामपुर शाहबाद

शाहबाद में महिला से मारपीट व गला दबाने का आरोप

तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद । थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला वेदान निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता जरीना पत्नी मुसाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 जुलाई को वह अपने बेटे हसन को दुकान से खाने का सामान दिलाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ताहिर पुत्र जाकिर ने उसके गले में पड़ा दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर ताहिर के पिता मुसाहिद, भाई हसन तथा जाकिर की पत्नी नाहिद भी मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसका गला दबाने का प्रयास किया गया तथा लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अतिश जैन को सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button