पाकुड़

12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में एमएसीसी मामलों के अधिकाधिक निपटारे पर जोर

Emphasis on maximizing the settlement of MACT cases at the National Lok Adalat scheduled for September 12.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा मोटर दुर्घटना दावा वाद (एमएसीसी) से संबंधित मामलों के अधिकाधिक निपटारे के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ श्री दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित बैठक में एमएसीसी से संबंधित न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं संबंधित अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिवाकर पांडेय ने सभी संबंधित पक्षों से एमएसीसी मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित, सरल एवं सुगम तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित पक्षों को शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक के दौरान एमएसीसी मामलों के प्रभावी निष्पादन से जुड़े विभिन्न कानूनी एवं प्रक्रियागत पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये। बैठक में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री कुमार क्रांति प्रसाद, विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता तथा एमएसीसी से संबंधित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button