दुमका

दुमका आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला, 90 युवाओं ने कराया पंजीकरण

Apprenticeship fair at Dumka ITI; 90 youths registered.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना, प्रशिक्षण अवसरों और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान कुल 90 अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जिसमें 22 महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं। युवाओं को कौशल विकास एवं उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मेले का आयोजन प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व गणित विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष सहित संस्थान के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button